दोस्तों, भारतीय बाजार में मौजूद BGauss RUV 350 इलेक्ट्रिक स्कूटर आज के समय में अपने दमदार परफॉर्मेंस, स्टाइलिश लुक और एडवांस फीचर्स के कारण काफी लोकप्रिय हो गया है। आपको बता दें कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 105 किलोमीटर की रेंज के साथ आता है और इसमें कम कीमत में बड़ा बैटरी पैक, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। यह स्कूटर वर्तमान समय में आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। आइए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
BGauss RUV 350 के लुक
दोस्तों, सबसे पहले अगर हम BGauss RUV 350 इलेक्ट्रिक स्कूटर के आकर्षक लुक और डिजाइन की बात करें तो कंपनी ने इसे एक फ्यूचरिस्टिक मॉडल के रूप में तैयार किया है। इसमें यूनिक और गोलाकार हेडलाइट, मस्कुलर बॉडी शेप और आरामदायक सिंगल सीट दी गई है, जो इसके लुक को खास बनाती है। साथ ही इसके बड़े एलॉय व्हील्स स्कूटर के स्टाइल को और भी शानदार बना देते हैं।
BGauss RUV 350 के स्मार्ट फीचर्स
BGauss RUV 350 इलेक्ट्रिक स्कूटर न सिर्फ अपने आकर्षक लुक के लिए जाना जाता है, बल्कि फीचर्स के मामले में भी यह काफी एडवांस है। कंपनी ने इसमें फुली डिजिटल स्पीडोमीटर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी हेडलाइट, एलईडी इंडिकेटर, सीट के नीचे अच्छा स्टोरेज स्पेस और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए हैं। सुरक्षा के लिहाज से इसमें फ्रंट और रियर व्हील में डिस्क ब्रेक, ट्यूबलेस टायर और एलॉय व्हील्स जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।
BGauss RUV 350 के बैटरी और रेंज
स्मार्ट फीचर्स के साथ-साथ BGauss RUV 350 इलेक्ट्रिक स्कूटर में लंबी रेंज और दमदार परफॉर्मेंस के लिए 3.5 kW की पावर वाली इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 3kWh क्षमता की लिथियम आयन बैटरी दी गई है, जो वॉटरप्रूफ होने के साथ-साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी प्रदान करती है। यही वजह है कि यह स्कूटर फुल चार्ज होने पर लगभग 105 किलोमीटर तक की शानदार रेंज देने में सक्षम है।
BGauss RUV 350 के कीमत
BGauss RUV 350 इलेक्ट्रिक स्कूटर आज के समय में बजट रेंज में आने वाला एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है, खासकर उनके लिए जो कम कीमत में लंबी रेंज, आकर्षक लुक और स्मार्ट फीचर्स से लैस इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं। वर्तमान में यह स्कूटर भारतीय बाजार में केवल 1.10 लाख रुपए की कीमत में उपलब्ध है, जो इसे इस सेगमेंट में एक शानदार विकल्प बनाता है।