Royal Enfield Classic 350 Bobber: मात्र ₹2.10 लाख में Bobber लुक में होने जा रही लॉन्च

बहुत जल्द रॉयल एनफील्ड अपनी सबसे लोकप्रिय बाइक Royal Enfield Classic 350 मॉडल को Bobber लुक में लॉन्च करने वाली है। जी हां दोस्तों, कंपनी 2025 के अंत तक Royal Enfield Classic 350 Bobber को बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। इस नई क्रूजर बाइक की कीमत भी किफायती होने की संभावना है और इसका डिजाइन पहले से कहीं ज्यादा दमदार और भौकाली होगा। तो चलिए, अब जानते हैं इस बाइक की कीमत, फीचर्स और परफॉर्मेंस के बारे में।

मिलेंगे आकर्षक लुक और स्मार्ट फीचर्स

Royal Enfield Classic 350 Bobber एक दमदार और भौकालिक Bobber लुक में सामने आएगी, जिसमें सिंगल सीट और मोटे एलॉय व्हील्स दिए जाएंगे। फीचर्स की बात करें तो इसमें एनालॉग स्पीडोमीटर, एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल, एलईडी हेडलाइट और एलईडी इंडिकेटर शामिल होंगे। सुरक्षा के लिहाज से इस बाइक में फ्रंट और रियर व्हील दोनों में डिस्क ब्रेक, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और ट्यूबलेस टायर जैसे आधुनिक फीचर्स भी मिलेंगे।

Royal Enfield Classic 350 Bobber के परफॉर्मेंस

हालांकि दोस्तों, आपको यह भी जान लेना चाहिए कि आने वाली Royal Enfield Classic 350 Bobber के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसमें वही 349cc का BS6 सिंगल सिलेंडर इंजन इस्तेमाल होगा जो क्लासिक 350 में मिलता है। यह पावरफुल इंजन 32 पीएस की मैक्सिमम पावर और 38 Nm का टॉर्क प्रदान करेगा, जिसके साथ 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स जुड़ा होगा। इससे बेहतर पावर के साथ दमदार परफॉर्मेंस और अच्छा माइलेज मिलेगा।

जानिए कीमत और कब तक होगी लॉन्च

अगर आप भी आने वाली Royal Enfield Classic 350 Bobber बाइक के दीवाने हो चुके हैं और इसे अपना बनाने का मन बना रहे हैं, तो आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि कंपनी इसे भारतीय बाजार में 2025 के दिसंबर तक लॉन्च कर सकती है। इसकी कीमत लगभग ₹2 लाख से ₹2.20 लाख के बीच हो सकती है।

Leave a Comment

https://chat.whatsapp.com/BzsoQaOrFoA8HBy6ngrSQx Join Group